घाघरा: चपका पंचायत के कट्टरटोली गांव से घायल महिला सीएचसी घाघरा लाई गई, इलाज के बाद रेफर
Ghaghra, Gumla | Mar 31, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के चपका पंचायत के कट्टरटोली गांव में मारपीट से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह घायल अवस्था पड़ी थी।जिसे वह टेंपो में लेकर हॉस्पिटल आया।