होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: फूड उस्ताद रेस्टोरेंट के पास हवा में गिरा फ्लेक्स, युवक ने भागकर बचाई जान, वीडियो वायरल
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो फूड उस्ताद रेस्टोरेंट के पास का बताया जा रहा है जहां पर एक बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया रेस्टोरेंट के पास लगा एक भारी-भरकम फ्लेक्स अचानक तेज हवा के झोंकों में गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में हवा की रफ्तार अचानक तेज हो गई और माहौल अफरा-तफरी भरा हो गया।