तुरकौलिया: तुरकौलिया में ग्रामीण महिलाओं व किसानों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जीविका द्वारा नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन शुरू
तुरकौलिया में ग्रामीण महिलाओ व किसानों को जागरूक करने के लिए जीवीका क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा नई चेतना 4 का शुक्रवार 12 बजे आयोजन किया गया। बीपीएम शिवम द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से कृषि,पशुपालन,स्वरोजगार से सम्बंधित जानकारी दी गई। वही लिंग भेदभाव,असमानता,अहिंसा,आर्थिक अवसरों को सृजन करने के साथ महिलाओ की भागीदारी समाज मे सुनिश्चित करना है।