बालोद: बिलासपुर दुष्कर्म मामले पर सेन समाज ने किया प्रदर्शन, बालोद में रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Balod, Balod | Jul 1, 2026 बिलासपुर के एक निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर सेन समाज ने बालोद में विरोध प्रदर्शन किया। सर्व सेन समाज के नेतृत्व में समाज के लोगों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कठोर सजा और पीड़िता को शीघ्र न्याय