जमुआ: जनसुनवाई में विधायक मंजू कुमारी ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
Jamua, Giridih | Apr 16, 2026 जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू कुमारी ने गुरुवार को 2 बजे अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। विधायक ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।