शहर के वार्ड क्रमांक 38 स्थित शिवशक्ति नगर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर हो गया है। दूषित पानी की शिकायत के बाद नगर पालिका द्वारा कथित रूप से बोरवेल की पाइपलाइन का कनेक्शन काट दिए जाने से इलाके में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय नगर पालिका ने शिकायत के बाद पानी का कनेक्शन ही का काट दिया