शहपुरा: बिछिया गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक युवक घायल, उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के बिछिया गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात 10:00 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक घायल हो गया ।