कैसरगंज: मदन कोठी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, गंभीर हालत में चल रहा इलाज
फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित मदन कोठी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि चेतराम बाइक से बाजार गया हुआ था। वापस आते समय मदन कोठी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।