कैसरगंज: कैसरगंज इलाके में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
कैसरगंज इलाके में राकेश टिकैत के आह्वान पर सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। दिल्ली में किसान एमएसपी लागू करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इसी के क्रम में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला कर प्रदर्शन किया।