कैसरगंज: फखरपुर के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, दो लोग हुए घायल
फखरपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे पर तेज़ रफ्तार कार गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। कार सवार दो लोग बाराबंकी से बहराइच होते हुए मिहीपुरवा जा रहे थे तभी फखरपुर के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।