अकोढ़ी गोला: पंचायतवार सहयोग शिविर: अब समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर किया जाएगा
पंचायतवार सहयोग शिविर: अब समस्याओं का समाधान गांव के स्तर पर ।रविवार को दोपहर क़रीब दो बजे रोहतास जिले में बिहार सरकार के निर्देश पर “पंचायतवार सहयोग शिविर” शुरू करने की घोषणा की गई। यह शिविर 19 मई 2026 से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे। इसका उद्देश्य जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।