सहारनपुर: सहारनपुर में एक्टिवा चोरी का खुलासा, कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद कर कोर्ट में किया पेश
सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 30 जून को आनंद नगर निवासी कोशर अली की होंडा एक्टिवा उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर कुतुबशेर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई