किशनगढ़ बास: खैरथल जिले में 7 जुलाई को 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
Kishangarhbas, Alwar | Jul 6, 2026
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने सोमवार शाम 7:00 बजे बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत 7 जुलाई को उपखंड किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत लंगड़वास में स्थित अटल सेवा केंद्र में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह अनेक खंड में भी शिविर आयोजित होंगे।