प्रखंड के ब्रह्मोरिया गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला अस्पताल पहुंचे, घायलों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।