जिले में एसपी रामजी श्रीवास्तव द्वारा नाबालिक बच्चों की दस्याबी हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जयसिंहनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता किशोरी दस्तयाब किया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम 7 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र की फरियादिया महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से चले गए।