गुना नगर: बेलोनिया:10 दिन से लापता व्यक्ति का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, फैली सनसनी हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच जारी
गुना | 4 जुलाई 2026: आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम देहरी निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र रघुवंशी, जो 24 जून की सुबह 10 बजे से लापता थे, उनका शव 3 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे बिलोनिया के जंगल में पेड़ से लटका मिला। 25 जून को कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 4 जुलाई को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।