केतार: गढ़वा जिले के भवनाथपुर-पाचाडुमर मार्ग पर डीजे वाहन पलटने से एक की मौत
Ketar, Garhwa | May 9, 2026 गढ़वा जिले के भवनाथपुर-पाचाडुमर मुख्य पथ स्थित बी मोड़ के पास शनिवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रहा डीजे लदा पिकअप वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बैगाडीह निवासी 18 वर्षीय सुजीत कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शक्ति कुमार, नीतीश कुमार, जीवन कुमार और अभय गंभीर रूप