रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र को मल्टी-स्टेट ट्रेड हब बनाने की मांग, व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं और जिले के विकास को लेकर विस्तृत सुझाव प्रस्तुत किए। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि सोनभद्र चार राज्यों—बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़—की सीमाओं से जुड़ा होने के कारण लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जा सकता है।