पचोर: छायन गांव में पहली बार अग्नि वीर की ट्रेनिंग पूरी कर आए सैनिक सतीश नायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
छोटे से गांव छायन में किसान पुत्र सतीश नायक का भारतीय सेना में अग्नि वीर प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार अपने गांव पहुंचे ।जिनके शनिवार को शाम करें 5:00 बजे ग्रामीणों ने फूलमाला और डीजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर भव्य स्वागत किया। इसके पूर्व सतीश ने खुजनेर में शहीद मनीष विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।