एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में रोडवेज बस परिचालक और सवारी के बीच मारपीट, हाथी गेट के पास विवाद का वीडियो वायरल
एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत हाथी गेट के समीप रविवार शाम एक रोडवेज बस के परिचालक और एक सवारी के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सड़क पर मारपीट और गाली-गलौज होने लगी।यह घटना तब हुई जब एटा बस स्टैंड से मैनपुरी की ओर जा रही एक रोडवेज बस में कुरावली निवासी ब्रह्मदेव सवार थे। ब्रह्मदेव ने बताया कि बस में चढ़ने