बिश्रामपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा शिविर में किशोरियों को लगाया गया ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का टीका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा विश्रामपुर में गुरुवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टिकाकारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका समापन शाम चार बजे हुआ। शिविर में किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीका लगाया गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार ने किया।