खुरई: स्कूल से घर जा रही 8वीं की छात्रा से ऑटो में युवक ने की छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदी छात्रा
Khurai, Sagar | Jul 21, 2026 मंगलवार शाम को एक सरकारी स्कूल की कक्षा 8वीं की 12 वर्षीय छात्रा ऑटो से घर जा रही थी,ऑटो चालक प्यारे मियाँ को एक परिचित युवक असोली घाट निवासी महेश यादव मिला और गांव ले चलने को कहाँ,महेश यादव छात्रा से अश्लील छेड़खानी करने लगा तो छात्रा चलती ऑटो से सरस्वती स्कूल के पास कूद गई, जिससे वह घायल हो गई, आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ा, रात 11 बजे किया गया मामला दर्ज