छतरपुर नगर: ग्राम गर्रोली के पास दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चपरन निवासी राममिलन रैकवार और भज्जू अहिरवार सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों के अनुसार, राममिलन अपनी मोटरसाइकिल से साथी भज्जू के साथ गर्रोली स्थित अपनी बेटी के घर जा रहा था। तभी गर्रोली के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।वही यह घटना आज 08 जुलाई दोपहर करीब 3:00 बजे की है।