चाचौड़ा: नेशनल हाईवे 46 के लालपुरा गांव में भीषण हादसा, टायर फटने से 10 फीट उछलकर पलटी कार, एक युवक घायल
Chachaura, Guna | May 24, 2026 चाचौड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के लालपुरा गांव पर 24 मई को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फटने से कार 10 फीट उछलकर पलट गई। कार सवार युवक गंभीर घायल है, जिसे स्थानीय कांग्रेस नेता संजय मीणा ने डायल 112 और हाईवे 1033 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।