कोडरमा: पुरनानगर में बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत
कोडरमा थाना क्षेत्र के पुरनानगर में सोमवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 54 वर्षीय यशोदा देवी पति सहदेव पासवान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इस दौरान घर के बाहर बिजली के खुले तार के संपर्क में आने से वह बिजली के झटके से गंभीर रूप से घायल हो गई।