सांगानेर: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के बाहर स्टूडेंट को टिकट न मिलने पर आक्रोशित युवाओं ने पोस्टर फाड़कर किया विरोध प्रदर्शन
जयपुर में शनिवार 25 अप्रैल को होने वाले राजस्थान रॉयल्स के मैच के टिकट को लेकर हंगामा हो गया। SMS स्टेडियम के बाहर आज भी टिकट लेने वालों की लंबी लाइन लगी रही। इस बीच टिकट नहीं मिलने पर कुछ युवाओं ने प्रदर्शन कर दिया। युवाओं ने स्टेडियम के गेट पर लगे राजस्थान रॉयल्स के बैनर को फाड़कर लोहे की बैंच को उठाकर पटक दिया। उन्होंने टिकट ब्लैक में मिलने का आरोप लगाया।