हैदरनगर: लोहरपुरा के कोइरी टोला में ट्रांसफार्मर जलने से नौ दिनों से छाया अंधेरा
हैदरनगर प्रखंड के इमामनगर बरेवा पंचायत अंतर्गत लोहरपुरा गांव स्थित कोइरी टोला में पिछले नौ दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण परेशानी को और बल मिल रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे स्थिति पूर्व की तरह बनी हुई थी।