बालोद: सीलबंद शराब की बोतल में मिले कांच के टुकड़े, आबकारी विभाग ने रोकी संबंधित लॉट की बिक्री, शुरू हुई जांच
Balod, Balod | Jun 5, 2026 बालोद शहर के तांदुला जलाशय किनारे खरीदी गई सीलबंद देशी शराब रोमियो की बोतल में कांच के टुकड़े मिलने के मामले में आबकारी विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार शाम 5 बजे जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी ने बताया कि संबंधित बैच नंबर और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की पहचान कर जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर उक्त लॉट की शराब बिक्री पर रोक लगा दी गई है।