रामगंजमण्डी: सट्टे में ₹1.25 करोड़ लेने के बाद 71 लाख और मांगे, दुकानों पर कब्जे की धमकी देने का आरोप, रामगंजमंडी थाने में मामला दर्ज
रामगंजमंडी। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के कथित जाल में फंसाकर करोड़ों रुपए की ठगी और संपत्ति पर कब्जा करने की धमकी देने का मामला रामगंजमंडी में सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रकरण सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति खुद को सट्टेबाजी का शिकार बताते हुए अपनी आपबीती बया