बेंगाबाद: अंबेडकर जयंती पर फॉरवर्ड ब्लॉक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, संविधान बचाने का लिया संकल्प
ऑल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नेताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को 12 बजे स्थानीय अंबेडकर चौक तथा अंबेडकर भवन स्थित उनकी प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। मौके पर नेताओं ने कहा कि, बाबा साहब के संविधान पर चलकर ही देश आगे बढ़ सकता है।नेताओं ने कहा कि, आज संविधान को कमजोर करने की साजिश की जा रही है।