गुना नगर: कलेक्ट्रेट, एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट, कलेक्टर व एडीएम ने दी जानकारी
गुना में कलेक्ट्रेट कार्यालय एसडीएम और तहसील कार्यालय को 13 जुलाई को आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एडीएम अभिषेक जैन ने कलेक्ट्रेट में सर्टिफिकेट प्रदर्शित कर कहा, कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार ऑफिस को आईएसओ सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था। सभी मानकों का पालन किया गया, जिले के लिए खुशी और गर्व का पाल है शासकीय कार्यालय को सर्टिफिकेट मिला।