उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मनिहारी ब्लॉक की फतेहुल्लापुर ग्राम सभा के बहादीपुर गांव में एक ही गांव के 15 बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी बच्चे जन्म के समय पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन कुछ महीनों या कुछ वर्षों बाद तेज बुखार आने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।