गनाेड़ा: चाँदाखेड़ी गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से 32 घरों में दो दिनों से बिजली नहीं, ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया
गनोड़ा तहसील क्षेत्र के चंदूजी का गढ़ा ग्राम पंचायत के ग्राम चाँदाखेड़ी गांव विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से बीते दो दिनों से 32मकानों मे बिजली नहीं उपखण्ड स्तर पर अधिकारीयों को अवगत कराने पर किसी ने नहीं सुनी तो चाँदाखेड़ी गांव के ग्रामीण मंगलवार दोपहर 2 बजे विधुत विभाग के अधीक्षण ज्ञापन देकर बताया की जल्द हीं अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की हे।