सोहागपुर: कोतवाली थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, सिंहपुर रोड का मामला
शहडोल जिले के कोतवाली थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने रविवार को लगभग 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी कृष्णकांत बर्मन ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी आमिर सिद्दीकी एवं सानू अहमद के द्वारा आपसी बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।