धामपुर: नहटौर में विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
Dhampur, Bijnor | Nov 14, 2025 शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हैल्थ एंड एजुकेशन प्रमोशन ट्रस्ट (हैप्ट) ने विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मधुमेह (शुगर/डायबिटीज़) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली का आयोजन किया। यह रैली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नहटौर से शुरू होकर मैहदी विला स्थित "नि:शुल्क शुगर और ब्लड प्रेशर जाँच और परामर्श केंद्र पर समाप्त हुई।