आलमनगर: सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, पति गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में इलाज जारी
आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान पंचायत निवासी महिला की मौत उदाकिशुनगंज के हरेली में सड़क दुर्घटना में हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त टेंपो जिस पर वे लोग सवार थे वह रेलिंग में जाकर टकरा गया। घटना में महिला की तो मौत हो ही गई लेकिन उनके पति भी बुरी तरह से घायल हो गया। बहरहाल पति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।