खुरई: चंदेल वार्ड तलैया के पास घर से भयंकर बदबू आने पर पुलिस पहुंची, मिला दो दिन पुराना लटका शव
Khurai, Sagar | Oct 15, 2026 गुरुवार शाम को चंदेल वार्ड में तलैया के पास एक घर से आ रही बदबू के कारण शहरी थाना पुलिस को बुलाया गया, घर में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति का दो दिन पुराना शव लटका मिला,मृतक दमोह के हिंडौरिया का निवासी रवि खटीक था जो अपनी पत्नी के साथ किराये से रहता था,पत्नी दो दिन के लिए घर गई थी.फिलहाल पुलिस ने शाम 7 बजे शव को मर्चुरी में रखवाया।