गुना नगर: जिले के एक ही थानों में लंबे समय से जमे 133 पुलिस कर्मियों के तबादले, एसपी ने 5 SI 7 ASI 42 प्रधान आरक्षक 79 आरक्षक बदले
गुना में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने 8 जून को आदेश जारी कर लंबे समय से एक ही थाने और अनुभाग में पदस्थ 133 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए है। इनमें 5 एसआई 7 एएसआई 42 प्रधान आरक्षक और 79 आरक्षकों को बदल गया है। पिछले पांच वर्षों से एक ही थाना और 10 वर्षों से एक ही डिवीजन में पदस्थ पुलिस कर्मियों की सूची तैयार की गई थी।