मौदहा: मौदहा तहसील क्षेत्र में भाकियू अध्यक्ष ने खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
गल्ला मंडी में सोमवार की शाम भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारियों को किसानों को बेवजह परेशान न करने की सख्त हिदायत दी। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी में मौजूद किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों के सामने ही गेहूं की तौल कराकर व्यवस्था की जांच की