कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया, 40 लाख की स्मैक बरामद
सहारनपुर डीआईजी की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत कैराना कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।