अकोढ़ी गोला: नल-जल योजना और चापाकल व्यवस्था की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
नल-जल योजना व चापाकल व्यवस्था की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश। बुधवार को दोपहर क़रीब तीन बजे रोहतास की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेयजल व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में नल-जल योजना की कार्यक्षमता, चापाकल मरम्मत व अनुरक्षण पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।