मेहदावल थाना क्षेत्र के जंगल बेलवा पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामसुख गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मेहदावल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।