जमुई: सोनपे गांव के ग्रामीणों को भरोसा में लेकर पोस्टमैन ने दो करोड़ से अधिक रूपए का किया गवन, टाउन थाना में FIR दर्ज
Jamui, Jamui | Jul 30, 2024 पहले घर- घर जाकर लोगों का दिल जीता फिर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। उंसके बाद उसे ठगी का शिकार बनाया। मामला सदर प्रखंड क्ष्रेत्र के सोनपे गांव से जुड़ा है। यहां पोस्टमैन बालाडीह गांव निवासी राजेन्द्र यादव पर ग्रामीणों ने दो करोड़ से अधिक रुपया की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपित राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।