रायगढ़: रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद
आपको बता दे कि साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया है, उसका साथी शिव नागवंशी फरार है।