सरदारशहर: राणासर बीकान में बदहाल सफाई व्यवस्था से ग्रामीण परेशान
सरदारशहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत राणासर बीकान में सफाई व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदा पानी जमा है, जबकि नियमित सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। राणासर बीकान से देराजसर मार्ग पर जलभराव के कारण सड़क पर पानी भरा है।