नवाबगंज: शादी का झांसा देकर युवक ने पोती को भगा लिया, गहने और मोबाइल भी ले गया, दादी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने उनकी पोती को बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने का एक युवक पर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पोती को कुलदीप नाम का एक युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया, उनकी पोती अपने साथ सोने चांदी के जेवर और मोबाइल फोन भी ले गई है।