कर्वी: पहाड़ी के कहेटा माफी बलिया पुरवा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आवास के नाम पर पैसे लेने का लगाया आरोप
पहाड़ी के कहेटा माफी बलिया पुरवा निवासी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर पीएम आवास दिलवाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया है।और मामले की शिकायत लेकर आज शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान से पैसे वापस मांगने पर प्रधान द्वारा मतदाता सूची से नाम कटवाने की धमकी दी जाती है।