कर्वी: ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए अरछा बरेठी में 15 दिवसीय सुपर चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
चित्रकूट। तहसील राजापुर के ग्राम अरछा बरेठी में आयोजित 15 दिवसीय सुपर चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार सुबह 11 बजे शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम सभी प्रतिभागी टीमों और उत्साही युवाओं ने गाजे बाजे के साथ पूरे गांव में खेल शोभा यात्रा निकाली। तत्पश्चात दोपहर में टूर्नामेंट का उद्घाटन जिले के प्रसिद्ध उद्यमी समाजसेवी विनोद केसरवानी ने फीता काटकर किया।