कर्वी: राजापुर गनीवा के बहुरी दाई का डेरा के पास बाइक की टक्कर से 55 वर्षीया महिला की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
राजापुर गनीवा के बहुरी दाई का डेरा के पास बीते गुरुवार की दोपहर 2:15 बजे बाइक की टक्कर से 55 वर्षीया महिला शिवधानी पत्नी शिवसागर निवासी लोधौरा की मौत हो गई। मृतका अपने घर से खेत जा रही थी ,तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज शुक्रवार के दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।