डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ के बीच से एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सुबह में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर करीब 40 साल का युवक खड़ा था। अप लाइन पर मालगाड़ी आ रही थी।